लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- गोला गोकर्णनाथ। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से कल्याण भव: संस्थान द्वारा आगामी 12 अप्रैल को जिला स्तरीय सरदार पटेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कला और ज्ञान का अनूठा संगम होगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं अपनी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन कर सकेंगे।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को चार प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसमें सामान्य ज्ञान जीके के माध्यम से बौद्धिक क्षमता की परीक्षा होगी, वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा रंगों द्वारा चित्रकला और पेंसिल स्केचिंग के जरिए प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कृषक समाज इंटर कॉलेज में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.