शामली, अप्रैल 7 -- शामली। जनपद में 12 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा का दौरा प्रस्तावित है। अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत वे विभिन्न आयोजनों में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार डॉ. दिनेश शर्मा सुबह 11:30 बजे ग्राम जसाला फार्म हाउस, कांधला क्षेत्र में पहुंचेंगे, जहां वे 11ः30 से 12ः30 बजे तक आयोजित कार्यकर्ता समागम में सहभागिता करेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे उनका आगमन कृष्णा गार्डन, माजरा रोड शामली में होगा, जहां वे भगवान महर्षि कश्यप निषादराज जयंती समारोह में शामिल होंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.