देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में उत्पाद सिपाही परीक्षा संबंधित बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने सुरक्षा संबंधित तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान डीसी ने परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के अलावा केंद्रों के प्रवेश द्वार और परीक्षा हॉल में अनिव...