महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में गेहूं की कटाई के साथ ही आग लगने की घटनाओं में तेजी आ गई है। बीते छह दिनों में एक अप्रैल से छह अप्रैल तक अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम को आग लगने की 51 सूचनाएं मिल चुकी हैं। अब तक करीब सौ एकड़ से अधिक खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है। गर्मी व तेज धूप के बीच जरा सी लापरवाही आग को भयंकर रूप दे रही है। खेतों में खड़ी फसल चंद मिनटों में राख हो जा रही है। अग्निशमन विभाग सीमित संसाधनों के सहारे आग से जंग लड़ रहा है।करीब 2952 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले जिले में आग बुझाने के लिए कुल 12 अग्निशमन वाहन उपलब्ध हैं। इनमें पांच फायर टेंडर, चार वाटर मिस्ट व तीन बोलेरो कैंपर शामिल हैं। इन वाहनों को फरेंदा, चौक, परतावल, नौतनवा, ठूठीबारी, सबया और जिला मुख्यालय स्थित धनेवा-धनेई कार्यालय पर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.