नई दिल्ली, अगस्त 11 -- School Holiday Tomorrow 12 August 2026: मानसून के इस मौसम में देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। नदियों का जलस्तर बढ़ने, जलभराव और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए छात्रों और उनके माता-पिता के मन में एक ही बड़ा सवाल है, क्या कल 12 अगस्त 2026 को उनके जिले में स्कूल खुलेंगे या छुट्टी रहेगी? भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई उत्तर और दक्षिण राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि पूरे देश में अवकाश का कोई एक समान आदेस जारी नहीं हुआ है।उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हालात मुश्किल बने हुए हैं। उत्तराखंड ...