नई दिल्ली, अगस्त 4 -- Surya Grahan 2026 August: सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर ही लगता है। 12 अगस्त 2026 को सावन अमावस्या पर साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार, भारत में इस ग्रहण की दृश्यता नहीं होगी। लेकिन जिन देशों या जगहों पर सूर्य ग्रहण दिखेगा, वहां पर दोपहर में चंद्रमा और सूरज धीरे-धीरे आसमान में एक-दूसरे के करीब आएंगे। पृथ्वी की ओर चांद का जो हिस्सा होगा, वहां पर अंधेरा छाया रहेगा। इसलिए चांद को बिना खास उपकरणों के नहीं देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां पर चंद्रमा के सूर्य को पूरी तरह से ढकने के कारण दिन में बादल छा जाएंगे, तापमान में भी गिरावट होगी। जानें 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण भारत में क्यों नहीं दिखेगा। यह भी पढ़ें- 12 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण मीन, क...