नई दिल्ली, अगस्त 8 -- Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त 2026 को साल का पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। कई लोग जानना चाहते हैं कि इसका उनकी राशि पर क्या असर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, इस बार का सूर्य ग्रहण खास तौर पर मेष, कर्क, सिंह और कुंभ राशि के लोगों पर ज्यादा असर डाल सकता है। उनका कहना है कि इन राशि के लोगों को कुछ दिनों तक सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए।मेष राशि मेष राशि के लोगों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। नौकरी बदलने, नया काम शुरू करने या बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ना बेहतर रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसों का हिसाब रखकर चलें।कर्क राशि कर्क राशि के लोगों को इस समय धैर्य रखने की जरूरत है। परिवार या कार...