मधुबनी, सितम्बर 24 -- मधुबनी,एसं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक द्वितीय खंड सत्र 2021- 2024 एवं 2022- 2025 के कला विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के प्रतिष्ठा/ सामान्य/अनुषंगिक विषयों के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित की गई है। छात्र-छात्राएं सामान्य शुल्क के साथ 24 सितंबर से 12 अक्टूबर तक एलएनएमयू के वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा की प्रस्तावित 23 अक्टूबर से है। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग द्वारा यह निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 10 अक्टूबर से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...