देवघर, जून 22 -- चितरा,प्रतिनिधि। चितरा कोलियरी स्थित वर्कशॉप के मुख्य द्वार के समीप रविवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले मजदूर नेताओं एवं कोयला कर्मियों ने गेट मीटिंग आयोजित कर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने कोलियरी प्रबंधन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिक हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।

प्रदर्शन का उद्देश्य गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए मजदूर नेता पशुपति कोल, योगेश राय, श्याम सुंदर तिवारी एवं बलदेव महतो ने कहा कि कोयला उद्योग के कर्मियों के लिए 12वें वेतन बोर्ड का गठन लंबे समय से लंबित है। इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर आगामी 1 जुलाई को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तथा प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी कार्यक्रम की तैयारी के तहत गेट म...