बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- हरनौत में 7 और 8 फरवरी को होगा खेलों का आयोजन हरनौत, निज संवाददाता। बिहार बधिर खेल परिषद ने 12वें बिहार गेम ऑफ द डेफ की मेजबानी इस बार नालंदा को सौंपी है। हरनौत के सरदार पटेल फुटबॉल स्टेडियम में सात और आठ फरवरी को खेलों का आयोजन होगा। शनिवार को चयन समिति और परिषद के अधिकारियों ने प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए स्टेडियम का निरीक्षण किया। परिषद के अध्यक्ष गिरिजेश कुमार चौधरी, महासचिव अतहर अली, कोषाध्यक्ष सीताराम ने मैदान की स्थिति के साथ खिलाड़ियों के ठहरने, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, शौचालय जैसी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन समिति को निर्देश दिया कि राज्यभर से पहुंचने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में बिहार के सैकड़ों बधिर खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.