देहरादून, जून 17 -- नई टिहरी। जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर, टिहरी की ओर से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून, रविवार को सुबह 6 बजे श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुनिकीरेती में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक, खेल अकादमी के प्रशिक्षु, विद्यालय व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जनपद वासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सम्पूर्णानन्द सं...