कटिहार, मई 14 -- कटिहार। कर्नल एकेडमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसमें विद्यालय के बच्चों ने साइंस में शत-प्रतिशत सफलता हासिल किया । विद्यालय में प्रथम स्थान ब्यूटी श्री का रहा। द्वितीय स्थान सोम्या जैन, तृतीय स्थान जैनब मोनावर का रहा। अन्य विद्यार्थियों के परीक्षाफल भी काफी उत्कृष्ट रहे। यह भी पढ़ें- रिजल्ट-एएएम चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट बेहतर, हर्षविषयवार प्रदर्शन विषयवार भी विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंग्रेजी में 90 प्रतिशत बच्चों को 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए। गणित में 50 प्रतिशत बच्चों को 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए। हिंदी में 80 प्रतिशत बच्चों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। गणित में 50 प्रतिशत बच्चों ने 75% या उ...