मिर्जापुर, मई 14 -- मिर्जापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) बुधवार को 12वीं का रिजल्ट छात्राओं के लिए अंकों का बरसात लेकर आया। बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को नंबर देने में कोई कोताही नहीं की है। हालांकि, छात्राओं ने छात्रों का पछाड़ते हुए जिले में टॉप स्थान पर कब्जा जमाया है। लायंस स्कूल की जोया सिद्धिकी और एसएन पब्लिक स्कूल की तान्या केशरी संयुक्त रूप से 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता अर्जित कर जिला टॉपर रहीं। वहीं, दूसरे स्थान की टापर कवलीन कौर 97 प्रतिशत अंक हासिल किया। वहीं, जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राएं 95 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण रहे। इनमें रीतिका गुप्ता 96.8, सुहानी पाटिल 96.4, अनन्या पांडेय 96.4, विनायक सिंह 96.2 प्रतिशत, आदित्य सिंह 95.80, दिव्यांशी प्रजापति 95.6, सक्षम तिवारी 95.4, सृष्टि पांडेय 95.4, ...