दिल्ली, अप्रैल 24 -- दिल्ली में आईआरएस की बेटी का घर में घुसकर पुराने नौकर ने हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने घर में लूटपाट भी की। अब इस मामले में कई जानकारियां सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल मीणा को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी। ऑनलाइन बेटिंग में आरोपी राहुल कई लाख रुपए हार चुका था। आगे बेटिंग के लिए आरोपी ने अपनी मार्कशीट रखकर कर्ज लिया था और उससे उसकी किस्मत खुल गई।मार्कशीट गिरवी रख जीते थे 5 लाख रुपए आरोपी ना सिर्फ शातिर दिमाग का है बल्कि पढ़ने में भी मेधावी था। हाईस्कूल के एग्जाम में राहुल ने 73 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, वहीं 12वीं की परीक्षा में उसने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। राहुल को ऑनलाइन गेमिंग में बेटिंग की ऐसी लत लगी थी कि वो अपना मोबाइल फोन, बाइक और घर के कई सामान को गिरवी रख दिया था। जब सारी चीजें गिरवी...