12वीं में मिथिला अकादमी स्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट
बोकारो, मई 13 -- सीबीइसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार को आया। मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने फिर शानदार प्रदर्शन कर इस वर्ष भी शतप्रतिशत रिजल्ट दिया। विज्ञान संकाय से संजीव रजक ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। वहीं वाणिज्य संकाय से आर्यन कुमार ने 85.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्राचार्य अमर प्रसाद व उपप्राचार्य देव दुलाल मित्रा ने सयुंक्त रूप से कहा यह बच्चों की मेहनत, विद्यालय के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का ही परिणाम है। सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुए स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा विगत वर्षों की तरह इस बार भी मिथिला एकेडेमी पब्लिक स्कूल का परिणाम काफी सराहनीय रहा है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा में डीएवी के सभी 28 छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.