रांची, अप्रैल 30 -- रांची/जमशेदपुर, हिटी। जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में लौहनगरी का परचम पूरे देश में लहराया है। सीआईएससीई बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं (आईएससी) के परिणामों में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने विज्ञान संकाय (जीव विज्ञान) में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर नेशनल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। शांभवी की इस सफलता ने जमशेदपुर को राष्ट्रीय मानचित्र पर शीर्ष स्थान दिलाया है, जिससे पूरे शहर में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस वर्ष विद्यार्थियों का प्रदर्शन न केवल सराहनीय रहा, बल्कि इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने रचा इतिहास, 12वीं साइंस में 100% अंक लाकर बनीं नेशनल टॉपर शहर के विभिन्न स्कूलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, जहां...