नैनीताल, अप्रैल 11 -- नैनीताल। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से घोषित पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा द्वितीय के परीक्षाफल में श्रीराम संस्कृत उत्तर मध्यमा पाठशाला तल्लीताल का शानदार प्रदर्शन रहा। परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। छात्र दिनेश चंद्र भट्ट ने उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) की परीक्षा में सम्मान प्रथम श्रेणी हासिल की है। दिनेश भट्ट के सराहनीय प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र आर्य, अध्यक्ष पदम सिंह रावत, प्रधानाचार्य हरीश चंद्र जोशी, अध्यापक मोहन चंद्र भट्ट, दीपक कुमार, नंदा बल्लभ गरजोला आदि ने खुशी व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.