पलामू, मई 9 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के 12वीं की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने शनिवार को पौधा, मोमेंटो और किताब देकर सम्मानित किया। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए जिन्हे उपायुक्त ने निरंतर आगे बढ़ने तथा जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उपायुक्त व उपविकास आयुक्त ने बच्चों के कई सवालों का जवाब देकर उनका मार्गदर्शन किया। यह भी पढ़ें- डीसी ने इंटरमीडिएट टॉपर्स विद्य...