प्रमुख संवाददाता, मई 8 -- कानपुर के जाजमऊ का महफूज अली उर्फ पप्पू छुरी इन दिनों चर्चा में है। जिसने करीब 3200 करोड़ का घोटाला किया। उसके नेटवर्क में वकील, बैंककर्मी से लेकर कई रसूखदार लोग शामिल हैं। महफूज इस पूरे नेटवर्क की बीच की कड़ी है। इसका मास्टरमाइंड जीएसटी का एक वकील है जो कूटरचित तरीके से फर्जी जीएसटी फर्में तैयार करता था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि महफूज 12वीं पास है। शुरुआत में उसने परचून दुकान खोली। कुछ समय बाद मोबाइल का काम करने लगा फिर शेविंग ब्लेड्स और छुरी के काम में लग गया। परचून दुकान से उसने करोड़पति बनने तक का सफर तय किया। पुलिस को जांच में महफूज की चार संपत्तियों का पता चला है। उसने इमराल्ड गार्डेन में भी एक संपत्ति बनाई जिसमें उसका साला भी साझीदार बताया जा रहा है। अकेले इस संपत्ति की कीमत करोड़ों में है। इसके साथ ही राम...