नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं पास करने के बाद अक्सर छात्र और उनके माता-पिता करियर के सही चुनाव को लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं। अधिकतर छात्रों को लगता है कि एक अच्छी और सुरक्षित नौकरी पाने के लिए 3 से 4 साल का लंबा ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल डिग्री कोर्स करना ही एकमात्र रास्ता है। हालांकि, आज के बदलते डिजिटल दौर में ऐसा बिल्कुल नहीं है। यदि आप लंबी पढ़ाई के बिना कम समय में नौकरी पाना चाहते हैं या आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं, तो कई ऐसे स्किल-बेस्ड कोर्सेज और करियर ऑप्शन उपलब्ध हैं, जो 12वीं के तुरंत बाद शानदार जॉब का मौका और बेहतरीन सैलरी पैकेज दिला सकते हैं।12वीं के बाद सबसे आसान और हाई-डिमांड करियर ऑप्शन अगर आप कम समय और कम बजट में जॉब-ओरिएंटेड कोर्स करना चाहते हैं, तो ये फील्ड्स आपके लिए सबसे बेहतरीन साबित हो सकती हैं...