बस्ती, सितम्बर 20 -- रुधौली (बस्ती) हिन्दुस्तान संवाद। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कक्षा एक से 12वीं तक शिक्षा मुफ्त होनी चाहिए। गरीब बच्चों को आईआईटी जैसी महंगी शिक्षा नि:शुल्क मिलनी चाहिए। गरीब बच्चे तभी पढ़ सकेंगे, आगे बढ़ सकेंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में बात करते हुए सांसद चंद्रशेखर रविवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र स्थित मानिकचंद चौराहे पर एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि तमाम महापुरुष उनके सपने में आते हैं। उनसे कहते हैं कि संघर्ष करने की जरूरत है। गरीब, मजलूम, पिछड़े, अति गरीब की सेवा करने की जरूरत है। सोए हुए लोगों को जगाएं। आप सब की भी जिम्मेदारी है कि आजाद समाज पार्टी को मजबूत करें। पार्टी की सरकार बनी तो समस्याएं दूर होंगी। प...