सहारनपुर, जनवरी 2 -- जिले में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरविंद कुमार पाठक ने आदेश जारी करते हुए बताया कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक के निर्देश पर शीतलहर, घने कोहरे और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस आदेश के तहत जिले में संचालित सभी माध्यमिक विद्यालय, विभिन्न बोर्ड के स्कूल, राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, वित्त विहीन स्कूल, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और मदरसा बोर्ड के स्कूलों में शनिवार से 5 जनवरी तक अवकाश रहेगा। मौसम में अत्यधिक ठंड और घना कोहरा बढ़ने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शीतलहर और कोहरे के कारण दिन में भी तापमान बहुत कम हो गया है, जिससे बच्चों की सेहत पर असर पड़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.