शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- जनपद में पड़ रहे पाला और गलन को देखते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर 14 जनवरी तक कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्ड स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश कस्तूरबा गांधी विद्यालय सहित सभी प्रकार के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी बोर्ड स्कूलों पर लागू होगा। डीआईओएस हरिवंश कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस अवधि में किसी भी प्रकार की नियमित कक्षाएं नहीं चलेंगी। हालांकि, कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होती रहेंगी। यदि किसी स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो उनका आयोजन स्कूल प्रबंधन अपने स्तर से करा सकता है। डीएम ने स्कूल बंद करने से संबंधित आदेश की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा की है। डीएम ने कहा है कि अगर कोई भी प्रबंधन आदेश का उल्लंघन करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.