नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Careers after 12th commerce: छात्र जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है कक्षा 12वीं। क्योंकि 12वीं के बाद ही छात्र अपने करियर और उज्जवल भविष्य के हिसाब से आगे का रास्ता चुनते हैं। कई छात्र 12वीं पास होने के बाद अलग-अलग कोर्स में एडमिशन लेते हैं, तो कई छात्र नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं। आज हम कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों की बात करेंगे। 12वीं कॉमर्स पास करने के बाद ज्यादातर छात्र यह सोचते हैं कि अब आगे कौन-सा कोर्स चुनें, जिससे उन्हें अच्छा करियर और बढ़िया सैलरी मिल सके। लेकिन इन छात्रों को बता दें कि इनके लिए करियर बनाने के कई बेहतरीन रास्ते खुले हुए हैं। 12वीं कॉमर्स पास करने वालों के पास बड़े-बड़े कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ-साथ सरकारी नौकरी के भी विकल्प रहते हैं। चलिए ऐसे ही कॉमर्स स्ट्रीम से जुड़े कुछ बेस्ट करियर ऑप्शन ज...