बिजनौर, फरवरी 12 -- स्योहारा। एमक्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा कक्षा 12 की सीनियर छात्राओं के सम्मान में भावभीनी विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावनाओं, उत्साह और उल्लास से भरा रहा। जूनियर छात्राओं ने अपनी सीनियर्स को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मोके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत और नाटिकाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों पर आधारित संदेश दिए गए। कार्यक्रमों में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, यातायात नियमों का पालन और शिक्षा के महत्व जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्या शबाना परवीन ने अपने संबोधन में कक्षा 12 की छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मेहनत से पढ़ाई करें हमारा ओर हमार...