मेरठ, मई 27 -- यूपी में मेरठ के गोकुल धाम कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात हुई है। 12वीं कक्षा की छात्रा को उसके पिता ने गला घोंटकर मार डाला। छात्रा की सौतेली मां ने भी वारदात में साथ दिया। हत्या के बाद आनन-फानन में लाश का ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार भी कर दिया। जानकारी पर मृतका के मामा ने मेरठ एसएसपी को शिकायत की। छात्रा की एक वॉइस रिकॉर्डिंग भी एसएसपी को सुनाई, जिसमें छात्रा ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने हत्यारोपी के पिता और मां को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना कबूल किया है। आरोपी पिता का कहना है कि बेटी लड़कों से बात करती थी, जो पसंद नहीं था, इसलिए हत्या कर दी। गोकुल धाम कॉलोनी में कपिल भारद्वाज परिवार के साथ रहते हैं। कपिल की पहली पत्नी प्रीति हापुड़ के न्यू पन्नापुरी मोहल्ले की रहने वाली थी। परिवार में दो बच्चे ख...