मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 अप्रैल को 12वीं की छात्रा को अगवा कर लिया गया। इस संबंध में छात्रा के परिजन ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें छात्रा की सहेली सहित चार को आरोपित किया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 14 वर्षीया पुत्री गुरुवार को सहेली के साथ स्कूल गई थी। वापस नहीं लौटी तो विद्यालय से संपर्क करने पर पता चला कि छात्रा चार अन्य लोगों के साथ स्कूल आई, लेकिन तुरंत वापस लौट गई। खोजबीन के बाद कोई अता-पता नहीं चला। पुत्री की सहेली से पूछताछ की तो उसके परिजनों ने दुर्व्यवहार किया। बताया कि पुत्री को मुजफ्फरपुर ले गया है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...