गुड़गांव, फरवरी 25 -- गुरुग्राम,संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर शांतिपूर्ण व नकलमुक्त माहौल में संपन्न हुआ। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे परीक्षा शुरू हुई और तीन घंटे तक चली। प्रश्नपत्र कुल 80 अंकों का रहा। परीक्षा के बाद छात्रों ने बताया कि पेपर बोर्ड के निर्धारित सिलेबस और पैटर्न के अनुसार आया। अधिकांश प्रश्न सीधे पाठ्यपुस्तक और एनसीईआरटी आधारित रहे, जिससे नियमित तैयारी करने वाले छात्रों को राहत मिली। अंग्रेजी का प्रश्नपत्र मुख्य रूप से चार खंडों में विभाजित था। जिसमें रीडिंग, राइटिंग, ग्रामर और लिटरेचर रहा। परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर का स्तर आसान से मध्यम रहा। राइटिंग सेक्शन थोड़ा विस्तृत जरूर था, लेकिन अभ्यास करने वाले छात्रों के लिए यह स्...