जमशेदपुर, मार्च 14 -- 21 जून को देश-भर में बारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रमेश कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम बनाकर सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि हमारे क्षेत्र में अभी भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। गंभीर बीमारी या बेहतर इलाज के लिए लोगों को अक्सर रांची या पटना जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में योग एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि हम लोग पिछले एक दशक से योग दिवस मना रहे हैं, लेकिन अभी भी लोगों के दैनिक जीवन में योग का समावेश पर्याप्त रूप से नहीं हो पाया है।

ह...