बस्ती, अप्रैल 9 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 12,968 बच्चों के मिड-डे मील पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इससे प्रधानाध्यापकों और कोटेदारों की चिंता बढ़ गई है। दोनों ही अपने-अपने विभाग के उच्चाधिकारियों से राशन उपलब्ध कराने की गुहार लगा रहे हैं।विकास खंड गौर में कुल 177 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 12,968 बच्चे पंजीकृत हैं। पहले से रसोई गैस की समस्या झेल रहे स्कूलों में अब राशन संकट भी गहराता जा रहा है, जिससे मिड-डे मील योजना का संचालन प्रभावित होने की आशंका है। प्रधानाध्यापकों का कहना है कि उन्हें समय से राशन नहीं मिल रहा है, जिससे बच्चों के भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। वहीं राशन आपूर्ति से जुड़े कोटेदार भी ठेकेदार द्वारा मिड-डे मील का राशन नहीं दिए जाने की शिकायत कर रहे हैं। ब्लॉक क्षेत...