सोनभद्र, अप्रैल 12 -- बभनी। स्थानीय थाना पुलिस और साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति के गलती से दूसरे खाते में भेजे गए 12,200 रुपये सुरक्षित वापस कराया। बभनी के ग्राम परसाटोला निवासी प्रमोद कुमार पुत्र शिवकुमार ने बताया कि अनजाने में अपनी गलती से 12,200 रुपये किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित कर दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक बभनी ने साइबर टीम के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंकों से पत्राचार किया। खाते में होल्ड कराई गई धनराशि 12,200 रुपये को सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.