उरई, मार्च 1 -- उरई। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं, और इस वर्ष जिले भर में 1194 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा, जिन सभी स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी और संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने पहले ही सभी होलिका दहन स्थलों का सत्यापन कर लिया है और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.