हापुड़, अप्रैल 7 -- हापुड़, उप संभागीय परिवहन विभाग के मेरठ रोड स्थित कार्यालय में मंगलवार को विभिन्न थानों में निरूद्ध कुल 119 वाहनों की नीलामी डिप्टी कलक्टर रेनू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई। नीलामी बोलीदाताओं में कुल 29 लोग मौजूद रहे, जिन्होंने छह थानों में निरूद्ध वाहनों की नीलामी कराई। इस निलामी में अधिकतम बोली के रूप में 34.85 लाख की धनराशि प्राप्त हुई। इस मौके पर सीओ यातायात राहुल यादव, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौंबे, प्रशासन छवि सिंह, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय, प्रधान सहायक राम आसरे तिवारी, वरिष्ठ सहायक उदय प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.