रांची, जुलाई 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। अमृत स्टेशन योजना के तहत केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा पुनर्विकसित किए गए पिस्का रेलवे स्टेशन की खूबसूरती अब बढ़ गई है। 119 वर्ष बाद आधुनिक रूप में पुनर्स्थापित किए गए इस स्टेशन पर ट्रेन यात्रियों को अब हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रांची-लोहरदगा लाइन में यह स्टेशन आता है। खनिज समेत अन्य संसाधनों के परिवहन के लिए रांची-लोहरदगा नैरो गेज का निर्माण 1907-08 के दौरान हुआ था। 1996 में इस लाइन को नैरो गेज लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने का निर्णय हुआ। राज्य बनने के बाद 2002 में राज्य और रेलवे के बीच समझौते के तहत कार्य में तेजी आई। 2005 में यात्री रेल सेवा रांची-लोहरदगा ब्रॉड ग्रेज में शुरू हुई। इसके बाद 2017 में लोहरदगा से आगे बढ़ाकर इस लाइन को टोरी तक किया गया और फिर दोहरीकरण हुआ। इससे रांची-दिल्ली की द...