सोनभद्र, जनवरी 24 -- कोन। आईआईएफएल फाउंडेशन की डायरेक्टर मधु जैन के सहयोग से डिजिटल साथी फाउंडेशन के माध्यम से संचालित कोन लर्निंग सेंटर में अध्ययनरत 119 बच्चों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर, जूता व मोजा वितरित किया गया। इस मानवीय पहल का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचाना तथा उन्हें नियमित रूप से शिक्षा से जोड़े रखना है। सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर विशेष प्रसन्नता और उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने नई वस्तुएं पहनकर खुशी जाहिर की और शिक्षकों व संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वेद प्रकाश ओझा भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...