लखनऊ, मार्च 31 -- यूपी पुलिस को 119 और पुलिस उपाधीक्षक मिल गए हैं। गृह विभाग ने 123 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया है। हालांकि इनमें चार अधिकारी ऐसे हैं, जिनका 31 मार्च को सेवाकाल पूरा हो गया। बीते दिनों विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में 123 निरीक्षकों को पीपीएस संवर्ग में पदोन्नति प्रदान किए जाने का निर्णय किया गया था। 14 प्रतिसार निरीक्षक/कंपनी कमांडर/यातायात निरीक्षक के अलावा नागरिक पुलिस के 109 निरीक्षकों को पदोन्नति प्रदान किए जाने की सहमति दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...