मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल की 119वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बैरिया गोलंबर स्थित उनके स्मारक स्थल (गोलंबर पार्क) में समारोह का आयोजन किया गया। अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मृति समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के संस्थापक सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार शुक्ला ने किया। राजीव कुमार मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से अमर शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भगवानलाल सहनी ने की। मंच संचालन मुस्कान केसरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने किया। यह भी पढ़ें- शहीद बैकुंठ शुक्ल ने 27 वर्ष की उम्र में देश के लिए दि...