11831 परीक्षार्थी कल देंगे परीक्षा, 28 सेंटर बने
कानपुर, सितम्बर 5 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा 2025 रविवार को होगी। दो पालियों में जनरल हिन्दी, इंग्लिश, जनरल स्टडीज, केमेस्ट्री विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 9 से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से पांच बजे तक होगी। परीक्षा के लिए 28 सेंटर बनाए गए है। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई है। प्रश्न पत्र कोषागार के डबल लॉक में रखे गए हैं। परीक्षा की सुबह प्रश्न पत्र निकाले जाएंगे। परीक्षा में सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मुस्तैद कर दिया गया है। हर परीक्षार्थी को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से निकलना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.