11831 परीक्षार्थी आज देंगे परीक्षा
कानपुर, सितम्बर 5 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा अध्यापक सेवा परीक्षा 2025 रविवार को होगी। सुबह 9 से 11:30 और दोपहर 2:30 से 5 बजे तक परीक्षा होगी। 28 परीक्षा केंद्रों में 11831 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। सुबह कोषागार के डबल लॉक से प्रश्न पत्र को निकाला जाएगा। हर परीक्षार्थी तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे से गुजरेगा। पहला घेरा पुलिस, फिर बायोमीट्रिक और कॉर्निया की जांच होगी। परीक्षा के लिए स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। जनरल हिन्दी, जनरल स्टडीज, इंग्लिश और केमेस्ट्री की परीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- 11831 परीक्षार्थी कल देंगे परीक्षा, 28 सेंटर बने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.