मधुबनी, फरवरी 18 -- झंझारपुर। भैरवस्थान थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों पर छापेमारी कर कुल 1170 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो चारपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे वाहन का चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पहली कार्रवाई में एक एक्सयूवी वाहन की तलाशी के दौरान 16 बोरे में रखे 80 कार्टन शराब बरामद किए गए। प्रत्येक कार्टन में 30 बोतल के हिसाब से कुल 2400 बोतल शराब मिली, जिसकी मात्रा लगभग 720 लीटर बताई गई है। इस मामले में लदनिया थाना क्षेत्र के एकहरी वृंदावन निवासी अर्जुन सदाय (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी कार्रवाई में एक स्कॉर्पियो वाहन से 10 बोरे में रखे 50 कार्टन शराब बरामद हुए। इसमें कुल 1500 बोतल, यानी करीब 450 लीटर नेपाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.