बागपत, फरवरी 12 -- बागपत। शहर के तकिया वाली मस्जिद पर हज यात्रा को जाने वाले लोगों का टीकाकरण किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सदस्य कमरान खान शिविर में पहुंचे। लोगों को हज गाइड वितरण की गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के लिए 121 हज यात्रियों का पंजीकरण हुआ था। टीकाकरण के लिए 117 उपस्थित हो गए। जिला हज ट्रेनर हाजी सरफराज अहमद, बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, डॉ. श्रवण गोस्वामी, डॉ. नवीन कुमार, आसमोहम्मद, सुहैब, शहजाद खान, अरविंद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.