फतेहपुर, फरवरी 25 -- बिंदकी। बिजली बिल राहत योजना के तहत सक्सेज स्टोरी फीडर अभियान की दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न मोहल्लो में बकाएदारों के कनेक्शन काटते हुए नेवर तथा लांग अनपेड उपभोक्ताओं का बिल जमा कराया गया। साथ ही सामान्य मीटर की बजाय स्मार्ट मीटर लगाते हुए भार में वृद्धि की गई। बुधवार को एसडीओ टाउन विजय कुमार, अमौली के यश तनेजा के नेतृत्व में चिंहित दक्षिणी फीडर के मोहल्ला छिपहटी, कजियाना, ठठराही, वारसी नगर, बाराती नगर, पैगंबरपुर, कुंवरपुर रोड, स्टेट बैंक गली व ललौली रोड में नेवर पेड एवं लांग अनपेड अभियान चलाया गया। विद्युत बिल के 117 बकाएदारों का कनेक्शन काटते हुए 42 नेवर तथा लांग अनपेड उपभोक्ताओं से बिल जमा कराया गया। टीम ने 45 उपभोक्ताओं के परिसर में सामान्य मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगाए। दस उपभो...