116 वां श्री मुल्तान जोत महोत्सव का कल होगा आयोजन
देहरादून, अगस्त 22 -- हरिद्वार। अखिल भारतीय मुल्तान संगठन प्रतिवर्ध कि भांति इस वर्ष भी हरकी पैड़ी पर जोत महोत्सव का आयोजन कर रहा है। अध्यक्ष ओमप्रकाश अरोड़ा एवं भारतीय मुल्तान युवा संगठन के अध्यक्ष डॉ महेंद्र नागपाल ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि 116 वर्ष से महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। 23 अगस्त रविवार की सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके उपरांत हरकी पैड़ी पर मां गंगा के साथ दूध की होली खेली जाएगी। सुबह से रात तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें सांसद तरुण चुग, सांसद बांसुरी स्वराज, पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित कई लोग शामिल रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.