वाराणसी, अगस्त 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। फर्म और बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को बेचने वाले गिरोह के सरगना समेत चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। बेचे गए 41 बैंक खातों से एक अरब 16 करोड़ 86 लाख 58 हजार 321 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एसीपी साइबर अपराध विनय द्विवेदी ने पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के रोहतास जिले के डिही (शिवसागर) निवासी नीतीश पांडेय का गिरोह का सरगना है। करौंदी स्थित विवेकानंदपुरम कॉलोनी की आदित्य रेजीडेंसी में रहता था। दुर्गाकुंड के कबीरनगर का दुष्यंत सिंह, सिगरा के शिवपुरवा निवासी हिमांशु झा और शिवाला का मो. रेहान गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। सामनेघाट का प्रतीक तिवारी उर्फ बंटी और रोमिल वर्मा की तलाश की जा रही है।

आर्थिक रूप से कमजोर लोग...