उन्नाव, अप्रैल 11 -- उन्न्नाव, संवाददाता। पंजीकरण के बिना कीटनाशी विक्रय केन्द्रों का संचालन करने वालों पर कृषि रक्षा विभाग की गाज गिर सकती है। 12 अप्रैल तक पंजीयन की फेयरिस्त में शामिल न होने वालों केन्द्रों के लाइसेंस को सस्पेंड करने का फरमान दिया गया है। बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी जाएगी। कृषि निदेशालय लखनऊ की ओर से आईपीएमएस पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश् दिए गए थे। जिसके बाद प्रपत्रों के अलावा सोशल मीडिया ग्रुप आदि के माध्यमों से केन्द्रों का पंजीयन पोर्टल पर कराने को कहा गया था। 10 अप्रैल तक पोर्टल पर 1873 केन्द्रों में केलव 719 कीटनाशी केन्द्रों की आरे से पंजीयन कराने में सक्रियता दिखाई गई। जबकि 1155 की ओर से इसमें कोई रुचि नहीं ली गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक ने ऐसे सभी केन्द्र संचालकों को सख्त चेतावनी ...