प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- एसपी की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ नया पुरवा सरांय कीरत गांव निवासी संदीप कुमार मिश्र उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया। सरांय कीरत नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किए गए संदीप मिश्र उर्फमोनू के पास से दौरान तलाशी 1150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...