भागलपुर, अगस्त 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सन्हौला प्रखंड के बोड़ा पाठकडीह स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रकवि गोपाल सिंह 'नेपाली' की 115वीं जयंती पखवाड़ा का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश पासवान की अध्यक्षता में हुआ। छात्र-छात्राओं ने नेपाली की रचनाओं का सस्वर पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉली कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, अमृता कुमारी, प्रियांशु कुमारी एवं आदित्य कुमार ने 'तू चिंगारी बनकर उड़ री' और 'तुम कल्पना करो, नवीन कल्पना करो' जैसी कविताओं का पाठ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...