फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 7 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को होगी। इसको लेकर जिला जज की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में बैठक हुयी। बैठक में जानकारी दी गयी कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए राजस्व के 262, फौजदारी के 913, प्रकीर्ण वाद 112978 चिन्हित किए गए। इसतरह से 114153 मामले प्रशासन की ओर से चिन्हित किए गए हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...