उन्नाव, फरवरी 18 -- उन्नाव। कानपुर विकास प्राधिकरण के अटल सभागार में 114 लाभार्थियों को लाटरी के माध्यम से गुरुवार को आवास आवंटन किया जाएगा। उन्नाव के लाभार्थी भी आवास की चाभी पाने के लिए कानपुर केडीए जाएंगे। प्रक्रिया में जहां कुल 194 लाभार्थी हैं। वहीं इनमें 114 उन्नाव शेष 80 कानपुर के हैं। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि लाटरी के माध्यम से आवास आवंटन किया जाएगा। कार्यक्रम कानपुर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत कानपुर में किया जाएगा। परियोजना अधिकारी आनंद नायक ने बताया कि केडीए द्वारा उन्नाव क्षेत्र में पीएम शहरी आवास भागीदारी में किफायती आवास योजना के तहत कुल 993 कालोनियां उन्नाव-कानपुर मार्ग के निकट गोकुल बाबा मंदिर के पास बनवाई गई हैं। जिसमें कालोनी आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। इसमें जनपद व कानपुर के आवास आवेदकों को लाभार्थी बनाया जा रह...