लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- बेसिक शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा अभियान व एजुकेट गर्ल्स के संयुक्त प्रयास से स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षा रथ की शुरुआत बुधवार को की गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट से हरीझंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। वहीं बीएसए कार्यालय से बीएसए प्रवीण तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के 114 गांवों में जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेगा। खास तौर पर बालिकाओं का शत प्रतिशत नामांकन कराने पर फोकस है। एजुकेट गर्ल्स के विकास कुमार तिवारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि एक से 13 जुलाई तक यह रथ जिले के 15 ब्लाकों के 114 गांवों तक पहुंचेगा। यह भी पढ़ें- भदवा में निकली 'स्कूल चलो अभियान' रैली, शिक्षा से जुड़ने का दिया संदेश नामांकन से वंचित बच्चों की पहचान, घर-घर संपर्क, अभिभावकों से संवाद कर नामांकन के लिए प्रे...